धनबाद रेलवे मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से वसूले गए लाखों रुपए

Edited By Khushi, Updated: 01 Sep, 2024 12:56 PM

mega ticket checking campaign launched in dhanbad railway division

धनबाद मंडल में बीते शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा,...

धनबाद: धनबाद मंडल में बीते शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी।

प्रबंधक अमरेश ने बताया कि इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 10 बजे तक कुल 813 यात्रियों को पकड़ा गया। कुमार ने बताया कि जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 03 लाख 48 हज़ार 565 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई एवं उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

प्रबंधक अमरेश ने बताया कि चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है जिससे वे टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!