Edited By Harman, Updated: 08 Jun, 2025 02:56 PM

झारखंड के हजारीबाग में आज आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के नाक पर बॉल लग गई जिससे वह जख्मी हो गए। वहीं मैदान में हड़कंप मच गया।
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में आज आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के नाक पर बॉल लग गई जिससे वह जख्मी हो गए। वहीं मैदान में हड़कंप मच गया।
फिर आनन-फानन में मनीष जायसवाल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं लगी। घबराने की जरूरत नही है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।