गिरिडीह से नक्सली एरिया कमांडर गिरफ्तार, 2 लाख का रखा गया था इनाम

Edited By Nitika, Updated: 24 Jul, 2020 06:09 PM

naxalite area commander arrested from giridih

झारखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गिरिडीह जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी की महिला एरिया कमांडर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार महिला नक्सली पर झारखंड सरकार ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा था।

 

गिरिडीहः झारखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गिरिडीह जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी की महिला एरिया कमांडर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार महिला नक्सली पर झारखंड सरकार ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा था।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि सूचना मिली थी कि माओवादी एरिया कमांडर सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा उर्फ प्रतिमा खुखरा थाना क्षेत्र के गम्हरा गांव के जंगली इलाके में नक्सलियों के साथ बैठक कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी आधार पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर विशेष जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि विशेष टीम ने जंगल में एक ठिकाने पर छापेमारी कर महिला एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला एरिया कमांडर के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। इसके खिलाफ हत्या, मुठभेड़ और आगजनी के कई बोकारो और गिरिडीह जिले के विभिन्न थाने में दर्ज हैं। गिरफ्तार महिला नक्सली पर झारखंड सरकार ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुनीता उर्फ रमा ने साल 2008 में पारसनाथ पहाड़ी में हुए पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में शामिल रहीं है। साल 2010 में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित पूरना नगर गांव समीप सिक्यूरिटी एजेंसी का वाहन विस्फोट उड़ा दिया था, जिसमें एजेंसी के पांच सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी।

रेणु ने बताया कि नक्सली एरिया कमांडर बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चेतेखरना गांव की रहने वाली है। लेकिन इसका ससुराल गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र के गम्हरा गांव है। गिरफ्तार नक्सली का पति संतोष महतो भी नक्सली संगठन के रीजनल एरिया कमांडर के पद पर ही है। उन्होंने बताया कि नक्सली ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!