"झारखंड में बनेगी NDA सरकार", चंपई सोरेन ने कहा- इस बार राज्य में बदलाव जरूर आएगा

Edited By Khushi, Updated: 22 Nov, 2024 03:26 PM

nda government will be formed in jharkhand

झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले...

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। वहीं, सरायकेला सीट से प्रत्याशी चंपई सोरेन ने दावा किया कि इस बार राज्य में बदलाव जरूर आएगा।

चंपई सोरेन ने कहा, "एग्जिट पोल अपना काम कर रहे हैं। हम हर विधानसभा क्षेत्र में गए हैं...भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगार लोग निराश हैं, छात्र निराश हैं इसलिए बदलाव सुनिश्चित है।" वहीं, बोकारो में झारखंड विधानसभा में विपक्ष नेता और चंदनकियारी सीट से भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने कहा, "लोग पिछले दो सालों से बदलाव के मूड में थे, यहां इस बार भाजपा, एनडीए की सरकार बनेगी। इस भ्रष्ट सरकार का जाना तय है। हमने पहले भी कहा है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो भाजपा विधायक दल और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिसे भी मौका मिलेगा, वह नेता झारखंड को आगे ले जाएगा।"

पांच एग्जिट पोल के नतीजे
चाणक्य के एग्जिट पोल में राजग को 45-50 और आईएनडीआईए को 35-38 सीटें, मैट्रिज ने राजग को 42-47 और आईएनडीआईए को 25-30 सीटें, पीपुल्स पल्स ने राजग को 44-53 और आईएनडीआईए को 25-37 सीटें, जेवीसी ने राजग को 40-44 और आईएनडीआईए को 30-40 सीटें, एक्सिस माय, इंडिया ने आईएनडीआईए को 53 और राजग को 25 सीटें दी है। वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, हम एग्जिट पोल से अलग हैं। हम 50-55 सीटें पार करने जा रहे हैं। यह झारखंड के इतिहास की सबसे मजबूत सरकार होगी। लोग इस सरकार से तंग आ चुके थे। जेएमएम की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सीएम 5 महीने जेल गए। जनादेश हमारे पक्ष में हैं। यह 23 नवंबर को मतगणना शुरू होने पर सच साबित होगा। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी एग्जिट पोल पर अपनी राय रखी है।

गौरतलब है कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी। वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है। वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!