Edited By Khushi, Updated: 07 Mar, 2024 05:16 PM
झारखंड के बोकारो जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्मशान घाट में दफनाए गए 6 शव गायब हो गए।
Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्मशान घाट में दफनाए गए 6 शव गायब हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद ग्रामीण उसके शव को लेकर जमुनिया नदी तट स्थित कब्रिस्तान में दफनाने के लिए पहुंचे। कब्रिस्तान में बनी कब्रों की मिट्टी हटी देख ग्रामीण दंग रह गए। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि 6 कब्रों से मिट्टी हटाकर शव निकाल लिए गए हैं। गांव वालों को आशंका है कि कब्र से शवों को निकालकर मानव अंगों की तस्करी की गई है।
उधर, जिन शवों की कब्र से चोरी हुई है उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कोई बड़ा तस्करी से जुड़ा हुआ गिरोह शामिल है।