Edited By Khushi, Updated: 11 Aug, 2025 10:37 AM

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन झारखंड के लोगों के दिलों में बसे हुए थे। राज्य के लोगों के लिए उन्हें भूलाना मुश्किल है। वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा...
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन झारखंड के लोगों के दिलों में बसे हुए थे। राज्य के लोगों के लिए उन्हें भूलाना मुश्किल है। वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव में पहुंचे।

सभी लोगों ने गुरूजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान, उनके जीवन मूल्यों और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया। लोगों ने गुरूजी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का अनमोल मिसाल रहा है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे अडिग रहे और कभी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

लोगों ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, संघर्ष और त्याग आने वाली पीढि़यों के द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले लोगों में मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री,विधायक, गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में आम लोग शामिल रहे।