Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Oct, 2021 01:18 PM
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी आगामी पंचायत चुनाव से पहले सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उन पर नजर रखे हुए था। पुलिस अधीक्षक (अभियान) विपुल पांडे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कुमडीह गांव के पास आंतीखेत जंगल...
लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले मे शनिवार को भाकपा (माओवादी) के एक उप क्षेत्रीय कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी आगामी पंचायत चुनाव से पहले सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उन पर नजर रखे हुए था। पुलिस अधीक्षक (अभियान) विपुल पांडे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कुमडीह गांव के पास आंतीखेत जंगल में तलाश अभियान चलाया और पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान भाकपा(माओवादी) के उप क्षेत्रीय कमांडर किशोर सिंह के रूप में बताई, जिसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 13 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें गारू प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का अपहरण करने का मामला भी शामिल है।