झारखंड के जंगल से पुलिस जवान विजय उरांव का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Khushi, Updated: 23 Aug, 2025 06:33 PM

police jawan vijay oraon s body recovered from jharkhand

रांची: झारखंड में पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। उस व्यक्ति की पत्थर से कूटकर हत्या की गई थी। बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई।

रांची: झारखंड में पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। उस व्यक्ति की पत्थर से कूटकर हत्या की गई थी। बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई।

विजय उरांव पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के रहने वाले थे। विजय उरांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी में ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी क्रम में उनकी तैनाती देवघर श्रावणी मेला में हुई थी। विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि श्रावणी मेला के बाद उनसे बातचीत नहीं हो रही थी। इसके बाद उनसे संपर्क की कोशिश की गई थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। साथी जवान भी विजय की खोजबीन कर रहे थे।

घटना को लेकर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को बरामद शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के अस्पताल रिम्स भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गला दबाकर और पत्थर से कूटकर जवान की हत्या की गई है। यह पुलिस जवान पिछले कई दिनों से लापता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!