जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने राज भवन के समक्ष दिया धरना

Edited By Khushi, Updated: 11 Jul, 2024 02:24 PM

population solution foundation staged a protest

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राज भवन के समक्ष किया गया।

रांची: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राज भवन के समक्ष किया गया।

इसके माध्यम से जिस तरह से देश में जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है और एक खास वर्ग और समुदाय के द्वारा इसमें सहयोग किया जा रहा है इसको लेकर चिंता जाहिर की गई। इस दौरान समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से संसाधनों की कमी होते जा रही है और दिन प्रतिदिन जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि देश में हम दो हमारे दो का कानून लागू हो ताकि सभी को समुचित अवसर मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए समाज को जागरूक करने के साथ-साथ एक आंदोलन की भी जरूरत है तभी जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!