रघुवर दास बोले- आजादी के बाद पहली बार पिछले 9 साल में संविधान के अनुसार चली भारत की सत्ता

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jun, 2023 09:40 AM

raghuvar das said  for first time after independence in last 9 years

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र में सत्ता संभालने के नौ साल पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने यहां पहुंचे रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार के नौ साल ‘‘भारत का स्वर्णिम युग है।''

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने रविवार को दावा किया कि आजादी के बाद से पहली बार पिछले नौ साल में भारत की सत्ता संविधान के अनुसार चली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र में सत्ता संभालने के नौ साल पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने यहां पहुंचे रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार के नौ साल ‘‘भारत का स्वर्णिम युग है।'' उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद पहली बार इन नौ साल में भारत की सत्ता संविधान के अनुसार चली है। हर भारतीय को संविधान के अनुसार उसका हक दिया गया है।'' भाजपा नेता ने कहा कि इन नौ साल में पूरे विश्व में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दास का जिले के सांसद, विधायकों और भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 से ऊपर सीटें मिलेंगी क्योंकि आज देश के सामने एक ऐसा नेता है जो विश्व विख्यात है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!