पूर्वी सिंहभूम: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत, चालक घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jul, 2021 01:02 PM

speeding car fell into canal three people died

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर रामगढ़ गांव के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं, कार चालक सतीश चक्रवर्ती घायल हो गया।...

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर रामगढ़ गांव के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में गिर गई।

हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं, कार चालक सतीश चक्रवर्ती घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों में रांची के रहने वाले सुजीत होरो, विवेक टोपनो और मेघारानी ढेंगरा शामिल है। सभी मृतक रांची के हटिया के रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!