Lok Sabha Elections... गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोस सीट पर कुल 93 उम्मीदवार मैदान में

Edited By Nitika, Updated: 10 May, 2024 09:11 AM

93 candidates are in the fray for giridih dhanbad ranchi and jamshedpur seats

झारखंड की उन चार लोकसभा सीट पर 93 उम्मीदवार मैदान में जहां 25 मई को चुनाव होना है। एक अधिकारी ने नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

रांचीः झारखंड की उन चार लोकसभा सीट पर 93 उम्मीदवार मैदान में जहां 25 मई को चुनाव होना है। एक अधिकारी ने नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि इन चार सीट पर केवल तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि इन सीट में से रांची में सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार हैं। धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि गिरिडीह सीट के लिए 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं नेहा अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड में 113 करोड़ रुपए से अधिक की वस्तुएं जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि घर से मतदान की सुविधा के तहत 911 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात 2,05,525 कर्मियों में से 19,557 ने डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!