विधायक इरफान अंसारी और कांग्रेस पार्टी सभी महिलाओं से मांगे माफीः भाजपा

Edited By Nitika, Updated: 08 Aug, 2020 06:03 PM

statement of bjp

झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के महिला विरोधी बयान की कड़ी निंदा की है। साथ ही विधायक एवं उनकी पार्टी से सभी महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।

 

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के महिला विरोधी बयान की कड़ी निंदा की है। साथ ही विधायक एवं उनकी पार्टी से सभी महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।

झारखंड की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने एक बयान में यह मांग की। कुजूर ने कहा कि जब सारे देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अति सुरक्षित महसूस कर रही हैं तो वहीं कैसे एक जिम्मेदार इंसान इस तरह की भाषा किसी महिला के लिए बोल सकता है? मुझे कांग्रेसी विधायक की बातों से आज तालिबानी बू आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर एक विधायक नारी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर सकते हैं तो उस राज्य में नारी कहीं से भी सुरक्षित नहीं है। मैं सम्पूर्ण नारी समाज और भाजपा की ओर से इसकी घोर निंदा करती हूं और मांग करती हूं कि इरफान अंसारी और कांग्रेस पार्टी राफिया नाज और सभी बहनों से माफी मांगें।

बता दें कि 2 दिनों पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान योग शिक्षिका राफिया नाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!