मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार जारी 'मानव तस्करी' के शिकार लोगों को मुक्त कराने का सिलसिला

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jul, 2021 10:41 AM

the process of freeing the victims of human trafficking

इनमें दो युवती लातेहार जिला, एक बालिका सरायकेला खरसावां जिला एवं एक बालक धनबाद जिला का रहनेवाला है। बालक भटकर दिल्ली आ गया था, जिसका गृह सत्यापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, धनबाद के सहयोग से कराया गया है। वहीं एक बालिका पिछले 2 वर्षों से घर का पता...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे देश से लगातार मानव तस्करी के शिकार लोगों को मुक्त कराने के साथ उनके पुनर्वास का भी काम किया जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में झारखंड के चार लोगों को दिल्ली में मुक्त करा कर बेहतर पुनर्वास के लिए रांची भेजा जा रहा है।

इनमें दो युवती लातेहार जिला, एक बालिका सरायकेला खरसावां जिला एवं एक बालक धनबाद जिला का रहनेवाला है। बालक भटकर दिल्ली आ गया था, जिसका गृह सत्यापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, धनबाद के सहयोग से कराया गया है। वहीं एक बालिका पिछले 2 वर्षों से घर का पता नहीं मिलने के कारण बालिका गृह में रहने को मजबूर थी। अब बालिका 2 वर्षों बाद अपने परिजनों से मिलेगी। सभी को गरीब रथ स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली से रांची लाया जा रहा है। इस कार्य में बाल कल्याण संघ रांची का सराहनीय सहयोग रहा है।

स्थानिक आयुक्त मस्तराम मीणा के निर्देशानुसार एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र, नई दिल्ली के द्वारा लगातार दिल्ली के विभिन्न बालगृहों का भ्रमण कर मानव तस्करी के शिकार, भूले-भटके या किसी के बहकावे में फंसकर असुरक्षित पलायन कर चुके बच्चे, युवतियों को मुक्त कराने का काम किया जा रहा है। उसके बाद दिल्ली पुलिस, बाल कल्याण समिति, नई दिल्ली एवं सीमावर्ती राज्यों के बाल कल्याण समिति से समन्वय स्थापित कर मुक्त लोगों को उनके गृह जिला भेजने का कार्य कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!