Edited By Khushi, Updated: 28 Nov, 2025 05:32 PM

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है जहां तीन नवजात बेटों को जन्म देकर उनकी मां भगवान को प्यारी हो गई है। वहीं, तीन नवजात बेटों में से दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

3 बच्चों में से 2 की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि अरुणिमा बा नामक महिला ने रांची के रिम्स में 23 नवंबर को ऑपरेशन के जरिए तीन बेटों को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के तुरंत बाद से ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आज यानी शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, मृतका के 3 बेटों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को रांची के कटहल मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतका का परिवार दो नवजातों का इलाज कराने के लिए सक्षम नहीं है। इसके चलते परिवार ने स्थानीय प्रशासन, समाजसेवियों और दानदाताओं से बीमार नवजातों का इलाज कराने के लिए अपील की है।