Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Nov, 2025 12:38 PM

Bihar Politics News: बिहार महिला कांग्रेस ( Congress) अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा (Sharwat Jahan Fatima) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने टिकट ना देने को लेकर नाराजगी जताई। शरबत जहां फातिमा ने पार्टी नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा टिकट...
Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बिहार महिला कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष शरवत जहां फ़ातिमा (Sharwat Jahan Fatima) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टिकट वितरण में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में केवल आठ प्रतिशत भागीदारी मिलने से नाराज फ़ातिमा ने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा 'राजनीति करने के कई पैमाने हैं लेकिन अपने 25 वर्ष के राजनीतिक सफ़र में, मैंने केवल नैतिकता और निडरता को अपना पैमाना बनाया है 7 विगत विधान सभा चुनाव में पार्टी ने मात्र आठ प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिये और इसका परिणाम यह रहा कि दोनों सदन में हमारी पार्टी का महिला प्रतिनिधित्व शून्य पर आ गया।'
इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए फातिमा ने कहा कि अपने पद की गरिमा और अपनी पार्टी के महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित मूल सिद्धांत को देखते हुए वह इस विडम्बना की नैतिक जिम्मेदारी लेना आवश्यक समझती हैं। महिला नेतृत्व की स्थिति को लेकर उनके मन में पीड़ा और आत्म-विवेचना भी है और इसी कारणवश वह बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफ़ा दे रही हैं 7 उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने निजी और राजनीतिक जीवन में हमेशा सोनिया गांधी जी को अपना आदर्श माना है। गांधी की नैतिकता तथा पद और कुर्सी के लिए उनका त्याग, उनके लिए हमेशा द्दढ़ नेतृत्व का प्रतीक बना रहेगा।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। पार्टी को हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में महज छह सीटों पर जीत मिली है जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 19 सीटें जीती थीं। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसके बाद पार्टी में आंतरिक तौर पर टकराव की स्थिति देखने को मिल रही है।