Bihar Election 2025: बिहार में इस कैटेगरी का एक भी विधायक नहीं पहुंच सका विधानसभा, कभी 33 MLA जीते थे चुनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Nov, 2025 12:18 PM

bihar election 2025 not a single mla from this category could win election in b

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार निर्दलीयों का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है। कभी एक चुनाव में 33 निर्दलीय विधायक जीतकर आते थे। 2000 के बाद से इनकी संख्या लगातार गिरती गई और 2020 में केवल 1 निर्दलीय बचा था। 2025 इस गिरावट का...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ। इस चुनाव ने न केवल मतदान प्रतिशत में आजादी के बाद का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि राज्य की राजनीति में बड़े बदलावों का संकेत भी दिया है। लेकिन इस चुनाव में एक कैटेगरी के विधायकों का पूरी तरह सफाया हो गया। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक भी निर्दलीय विधायक विधानसभा नहीं पहुंच पाया। 

रिकॉर्ड मतदान और NDA की बड़ी जीत 

2025 के चुनाव में वोटरों ने जमकर मतदान किया। उच्च मतदान के बीच एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की और अपने 2010 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (206 सीटें) से केवल 5 सीट पीछे रहा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, तीसरी ताकत के वोटों में आई भारी कमी एनडीए की इस जीत का मुख्य कारण रही। 

निर्दलीय विधायकों का इतिहास में पहली बार शून्य 

बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार निर्दलीयों का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है। कभी एक चुनाव में 33 निर्दलीय विधायक जीतकर आते थे। 2000 के बाद से इनकी संख्या लगातार गिरती गई और 2020 में केवल 1 निर्दलीय बचा था। 2025 इस गिरावट का अंतिम चरण साबित हुआ। यह ट्रेंड बताता है कि बिहार की राजनीति लगातार द्विपक्षीय (bipolar) होती जा रही है, जिसमें क्षेत्रीय छोटे दल और निर्दलीय धीरे-धीरे समाप्त होते दिख रहे हैं। 

तीसरी ताकत का सिकुड़ना, वोट शेयर सबसे नीचे

2000 में अन्य दलों व निर्दलीयों को जहां 36.8% वोट मिलते थे, वहीं 2025 में ये आंकड़ा घटते-घटते 15.5% पर आ गया। 2005 (फरवरी) में यह हिस्सा सबसे अधिक 49.4% तक पहुंच गया था। 2020 में यह 25.5% था, जो अब 10% कम हो गया। विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी ताकत के ये लगभग 10% वोट सीधे एनडीए की ओर शिफ्ट हुए, जिससे महागठबंधन को भारी नुकसान हुआ।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!