Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2025 04:26 PM

Bihar Cabinet 2025: लोकप्रिय लोकगायिका और पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर को लेकर भी अटकलें थीं कि वे बिहार सरकार की सबसे युवा मंत्री बन सकती हैं। लेकिन उम्मीदों के विपरीत उन्हें नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली। मैथिली ठाकुर अलीनगर से भाजपा से टिकट...
Bihar Cabinet 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नई सरकार में मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ले ली, लेकिन इस बार कई ऐसे नेता कैबिनेट से बाहर रह गए जिनके नाम मंत्री पद के लिए सबसे चर्चा में थे। नई कैबिनेट (Bihar New Cabinet) में अधिकतर पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला है, जबकि कई अनुभवी और पहली बार जीते विधायकों को मंत्री पद नहीं मिल पाया।
Maithili Thakur: सबसे युवा मंत्री बनने की चर्चा के बावजूद मैथिली ठाकुर बाहर
लोकप्रिय लोकगायिका और पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर को लेकर भी अटकलें थीं कि वे बिहार सरकार की सबसे युवा मंत्री बन सकती हैं। लेकिन उम्मीदों के विपरीत उन्हें नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली। मैथिली ठाकुर अलीनगर से भाजपा से टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनी हैं।
Jeevesh Kumar: जीवेश कुमार को नहीं मिला मौका, पिछली सरकार में थे मंत्री
दरभंगा के जाले से BJP विधायक जीवेश कुमार लगातार तीसरी बार जीते हैं। 2020 की नीतीश सरकार में वे श्रम संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री थे। पार्टी के भीतर चर्चा थी कि उन्हें इस बार भी मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन नई कैबिनेट में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। इससे उनके समर्थकों में निराशा देखी गई।
यह भी पढ़ें- मांझी की पार्टी को 5 सीटें, फिर भी मंत्री बने MLC संतोष सुमन, नए विधायकों को मौका नही
Raju Tiwari: लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी की उम्मीदें भी टूटीं
चिराग पासवान (Chirag Paswan) के करीबी और लोजपा (रामविलास) के नेता राजू तिवारी का नाम भी मंत्री पद की दौड़ में जोरदार तरीके से चल रहा था। माना जा रहा था कि उन्हें पार्टी कोटे से मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद ही संकेत मिल गया था कि वे कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें- Nitish Cabinet 2025: बिहार के इस जिले ने रचा इतिहास, नीतीश कैबिनेट में एक साथ 4 नेता बने मंत्री
Krishna Kumar Rishi: कृष्ण कुमार ऋषि को भी नहीं मिला मंत्री पद
बनमनखी से BJP विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, जो 2020 की नीतीश कैबिनेट का हिस्सा थे, इस बार भी जीत हासिल करने के बावजूद मंत्री नहीं बन पाए। पार्टी के अंदर उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन उनका नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- जानिए किस जाति से आते हैं बिहार सरकार के 26 मंत्री, यादव, कुशवाहा, राजपूत, भूमिहार और मुस्लिम को मिली जगह
Prem Kumar: प्रेम कुमार को नहीं मिला मंत्रालय, लेकिन मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
गया शहर से 9 बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में था। हालांकि उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, प्रेम कुमार को इससे भी बड़ी भूमिका (बिहार विधानसभा के नए स्पीकर) की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।