मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजे 10-10 हजार रुपए, ऐसे चेक करें अपना नाम

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Nov, 2025 12:50 PM

cm nitish transferred rs 10 000 each to accounts of 10 lakh women check your

नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से राज्य की 10 लाख महिला लाभुकों के खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी। कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। बताया जा रहा है कि बाकि बची...

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश कुमार ने आज 10 लाख महिलाओं के खातों में 10–10 हजार रुपये की सहायता राशि ट्रांस्फर की है। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) की यह पहली किस्त जारी की गई है। 

नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से राज्य की 10 लाख महिला लाभुकों के खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी। कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। बताया जा रहा है कि बाकि बची महिलाओं को जल्द ही 10,000 रुपए की राशि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी भी शामिल हुए। 

कैसे चेक करें लिस्ट 

यदि आपको अभी तक रोजगार शुरू करने के लिए पैसा नहीं मिला है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं:

  • ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने ग्राम संगठन (VO) के ऑफिस जाएं। वहां अपना आवेदन/लाभार्थी स्टेटस चेक करवा सकती हैं। 
     
  • शहरी क्षेत्र की महिलाएं नज़दीकी स्वयं सहायता समूह (SHG) के ऑफिस में जाकर जानकारी लें।
     
  • टेलीफोन से जानकारी
    इसके अलावा जीविका का हेल्पलाइन नंबर (0612-2504980 / 60) पर कॉल करके अपना स्टेटस पता कर सकती हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!