नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, BJP को पहली बार मिला गृह मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2025 05:36 PM

division of departments in nitish cabinet home ministry to samrat chaudhary

Nitish Cabinet: बिहार की नई सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। भाजपा को पहली बार गृह मंत्रालय मिला है। सम्राट चौधरी राज्य का गृह मंत्री बनाया गया है।

Nitish Cabinet: बिहार की नीतीश सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। भाजपा (BJP) को पहली बार गृह मंत्रालय (Home Ministry) मिला है। सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को राज्य का गृह मंत्री बनाया गया है। कई मंत्रालयों में बदलाव नहीं किया गया है और पुराने चेहरों को ही उस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी।


जानें किसे मिलेगा कौन-सा विभाग

मंत्री  विभाग
सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री) गृह विभाग
विजय सिन्हा (उपमुख्यमंत्री) भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व
मंगल पांडेय स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री
नितिन नवीन पथ निर्माण, नगर विकास, आवास
श्रवण कुमार ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य मंत्री
लेशी सिंह खाद्य उपभोक्ता मंत्री
संतोष सुमन लघु जल संसाधन
विजेंद्र यादव ऊर्जा मंत्री
मदन सहनी समाज कल्याण मंत्री
सुनील कुमार शिक्षा मंत्री
जमा खान अल्पसंख्यक मंत्री
रामकृपाल यादव कृषि मंत्री
रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग
संजय टाइगर श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री
सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मतस्य विभाग
लखेन्द्र पासवान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन
संजय सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
श्रेयसी सिंह सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
संजय पासवान गन्ना उद्योग 
दीपक प्रकाश पंचायती राज मंत्री
विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, भवन निर्माण मंत्री

 

नई कैबिनेट की पहली बैठक 

विभागों के औपचारिक बंटवारे के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिहार की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय की जा सकती है। साथ ही नई सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगा सकती है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!