Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2025 06:10 PM

Nitish Kumar Cabinet: सूत्रों के मुताबिक, अहम गृह विभाग (Home Department) इस बार बीजेपी (BJP) के हिस्से में आया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को न सिर्फ उपमुख्यमंत्री का पद मिला है, बल्कि अब गृह मंत्री भी बना दिया गया है। अब बिहार की कानून-व्यवस्था...
Nitish Kumar Cabinet: बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण (Bihar Government Formation) के बाद मंत्रालयों का बंटवारा (division of departments) हो गया है। इस बार मंत्रालयों में किया गया बदलाव अहम माना जा रहा है, क्योंकि करीब 20 साल बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है।
सम्राट चौधरी को मिली गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, अहम गृह विभाग (Home Department) इस बार बीजेपी (BJP) के हिस्से में आया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को न सिर्फ उपमुख्यमंत्री का पद मिला है, बल्कि अब गृह मंत्री भी बना दिया गया है। अब बिहार की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उनके हाथों में होगी। यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, BJP को पहली बार मिला गृह मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट
विजय सिन्हा को भूमि-राजस्व और खान-भूतत्व विभाग
सरकार में दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बार एक और अहम मंत्रालय कृषि विभाग भी बीजेपी को मिला है। बीजेपी नेता रामकृपाल यादव को बिहार का नया कृषि मंत्री बनाया गया है।