Edited By Ramanjot, Updated: 10 Sep, 2026 12:35 PM

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पलामू जिले के रहने वाले सत्य भुइयां (35) और मैथिली शरण मेहता के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया है।
रांची: झारखंड के रांची में बुधवार शाम एक पुरानी पानी की टंकी के ढांचे को गिराने के दौरान वह ढह गया, जिसके कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला स्कूल परिसर में हुई, जब कर्मचारी वहां पानी की टंकी के लिए नया ढांचा बनाने के वास्ते पुरानी टंकी को गिरा रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निखिल राय ने बताया, "इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर का शव तुरंत ही निकाल लिया गया था, जबकि दूसरा मजदूर मलबे के नीचे फंसा हुआ था।" उन्होंने कहा, "बचाव अभियान चार घंटे से ज्यादा समय तक चला और मलबे को हटाने के लिए दो जीसीबी मशीनें लगाई गई थीं। दूसरे कर्मचारी का शव रात करीब 10:30 बजे निकाला गया।"