JDU विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज, पार्टी नेता ने ही लगाए गंभीर आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Aug, 2024 02:33 PM

a case has been filed against jdu mla gopal mandal in the police station

गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जेडीयू नेता एवं होटल संचालक नरेश मंडल ने आरोप लगाया कि गोपाल मंडल ने उन्हें जाति सूचक गाली देते हुए उनके होटल को उजाड़ने की धमकी दी। शिकायकर्ती ने बताया कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है, जहां बीते शुक्रवार को...

भागलपुरः अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, उनकी ही पार्टी के नेता ने गोपाल मंडल धमकी देने और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जेडीयू नेता एवं होटल संचालक नरेश मंडल ने आरोप लगाया कि गोपाल मंडल ने उन्हें जाति सूचक गाली देते हुए उनके होटल को उजाड़ने की धमकी दी। शिकायकर्ती ने बताया कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है, जहां बीते शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने एक-दो बार उन्हें फोन किया लेकिन वह कॉल रीसिव नहीं कर सके थे। 

केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस 
वहीं जब रात में नरेश मंडल ने दुबारा फोन किया तो गोपाल मंडल उन्हें धमकी देने लगे। विधायक ने कहा कि मेरे दुश्मन को बैठाते हो, आते हैं वहीं मार देंगे। उन्होंने जाति सूचक गाली देते हुए शिकायतकर्ता के होटल को उजाड़ने की धमकी दी। इसके बाद नरेश मंडल ने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ परबत्ता थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!