Bihar Flood: सुपौल में कोसी बराज से छोड़ा गया करीब 6 लाख क्यूसेक पानी, बराज के 56 गेट खोले गए

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Sep, 2024 09:37 AM

about 6 lakh cusecs of water was released from kosi barrage in supaul

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोसी बराज से शुक्रवार संध्या छह बजे 1.11 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया पानी का डिस्चार्ज बराज से हर घंटे बढ़ने लगा है और डिस्चार्ज घटने के बजाय बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए बराज के सभी 56 गेट खोल...

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले से संबद्ध नेपाल-भारत सीमा पर स्थित कोसी बराज से शनिवार शाम आठ बजे तक करीब छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया वहीं बराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोसी बराज से शुक्रवार संध्या छह बजे 1.11 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया पानी का डिस्चार्ज बराज से हर घंटे बढ़ने लगा है और डिस्चार्ज घटने के बजाय बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए बराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं। कोसी तटबंधों के बीच बसे लोगों को बाहर निकल जाने की बात बार-बार दुहरायी जा रही है। पानी के डिस्चार्ज में लगातार बढ़ोतरी से कोसी के तटबंधों के बीच बसे लोगों का घर सैलाब से घिर चुका है। बाढ़ से घिरे लोगों को प्रशासन द्वारा नावों के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित जगहों पर लाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कोसी बराज पर बने सड़क मार्ग को सुरक्षा के तौर पर बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन और कोसी के अभियंता पूर्वी तटबंध को बचाने के अथक प्रयास कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!