सोशल मीडिया पर 'बादशाह' बनी बिहार पुलिस, राज्य में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाला सरकारी संस्थान

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jul, 2024 05:51 PM

bihar police became  king  on social media

प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के साथ अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण आम लोगों का बिहार पुलिस पर विश्वास बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप, प्रदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर अन्य सरकारी विभाग/संस्थाओं के मुकाबले अब बिहार पुलिस सबसे अधिक फॉलो किए जाने...

पटनाः प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के साथ अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण आम लोगों का बिहार पुलिस पर विश्वास बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप, प्रदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर अन्य सरकारी विभाग/संस्थाओं के मुकाबले अब बिहार पुलिस सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाला सरकारी संस्थान बन गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम व X (ट्विटर) पर लगभग 13 लाख 8 हजार फॉलोअर्स के साथ बिहार पुलिस अब राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है।

इन तीनों प्लेटफॉर्मस पर फॉलोअर्स की संख्या निम्न है।
प्लेटफॉर्मस      फॉलोअर्स

फेसबुक         712K (7 लाख 12 हजार)
इंस्टाग्राम       133K (1 लाख 33 हजार)
x (ट्विटर)       470K (4 लाख 70 हजार)

राज्य में तीनों प्रमुख सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्मस  (फेसबुक, इंस्टाग्राम व X (ट्विटर) पर फॉलो किए जाने के मामले में बिहार पुलिस के बाद बिहार बोर्ड दूसरे नंबर पर है। तीसरे स्थान पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग है। भारतीय गुणवत्ता परिषद (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय) के एक सर्वे के अनुसार बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पेज के बारे में 32% लोगों को जानकारी है, वही इनमें से 62% लोगों ने बिहार पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेट्सफॉमों को फॉलो कर रखा है।

फेसबुक पर भी बिहार पुलिस के ही सबसे अधिक फॉलोअर्स
प्रदेश के अन्य सरकारी विभाग/ संस्थाओं की तुलना में फेसबुक पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलोअर्स बिहार पुलिस के ही हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार फेसबुक पर दूसरे स्थान पर है। जबकि बिहार में तीसरे स्थान पर बिहार बोर्ड है।

देशभर में अन्य राज्यों की पुलिस के मुकाबले सोशल मीडिया पर कुल फॉलोअर्स की संख्या में बिहार पुलिस 5वें स्थान पर
अन्य राज्यों की पुलिस की तुलना में X (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 1.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ बिहार पुलिस 5वें स्थान पर है। वहीं, पहले स्थान पर केरल, दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है। फेसबुक पर बिहार पुलिस 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स के साथ अन्य राज्यों की पुलिस की तुलना में तीसरे नंबर पर है।

बिहार पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर फॉलोअर्स की संख्या में निरंतर वृद्धि
*
यदि बीते जून माह की बात की जाए तो बिहार पुलिस के फेसबुक पेज का रीच 90 लाख 30 हजार रहा साथ ही फॉलोअर्स की संख्या में 60 हजार 893 की वृद्धि हुई है।
* वहीं, बिहार पुलिस के इंस्टाग्राम का रीच 23 लाख से अधिक रहा एवं फॉलोअर्स की संख्या में 10 हजार 146 की वृद्धि हुई है।
* बीते माह जून में X (ट्विटर) का रिच 23 लाख से अधिक है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!