जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Mar, 2025 07:27 PM

chief minister nitish kumar attended the iftar

: हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री का गुलदस्ता, टोपी और साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया।

पटना: हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री का गुलदस्ता, टोपी और साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया।

इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री समेत सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे के माहौल के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने रोजेदारों और आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विभिन्न मंत्री और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वरी हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद खालिद अनवर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!