Edited By Ramanjot, Updated: 26 Mar, 2025 09:29 PM

: बिहार विधान मंडल परिसर में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद और कई गणमान्य अतिथि भी...
पटना: बिहार विधान मंडल परिसर में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद और कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों और नेताओं से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की। यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सद्भाव और राजनीतिक संवाद को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को बढ़ावा मिलता है और आपसी समन्वय मजबूत होता है। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, विभिन्न दलों के विधायक, विधान पार्षद और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोज का आनंद लिया।