‘अगर मनोज भैया CM बनते हैं तो…’, दिल्ली CM को लेकर खेसारी लाल यादव की डिमांड, कहा- इससे ज्यादा खुशी नहीं होगी...

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Feb, 2025 04:02 PM

khesari lal yadav s demand regarding delhi cm

Khesari Lal Yadav on Delhi CM Name: दरअसल, रविवार को भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव दरभंगा पहुंचे थे। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली का सीएम कौन होगा। इसपर खेसारी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि, ‘मनोज भैया’...उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली का...

Khesari Lal Yadav on Delhi CM Name: 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वापसी हुई है। वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने दिल्ली सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिहार से मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को दिल्ली का सीएम बनाने की मांग की है। 

"सभी बिहारियों को गर्व होगा"
दरअसल, रविवार को भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव दरभंगा पहुंचे थे। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली का सीएम कौन होगा। इसपर खेसारी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि, ‘मनोज भैया’...उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली का मुख्यमंत्री मनोज तिवारी को बनाया जाता है तो इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। इस पर सभी बिहारियों को गर्व होगा। पूरे कलाकार जाति में खुशी की बात होगा। खेसारी यादव ने आगे कहा कि यदि मनोज तिवारी को मौका मिलता है, तो हम पूर्वांचल बिहारियों के लिए इससे बड़ा अवसर नहीं होगा।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसके अलावा वीरेंद्र सचदेवा, मनजिंदर सिंह सिरसा, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद जैसे कई नामों की चर्चा चल रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!