LJP विवाद पर अंतिम समय में रद्द हुई चिराग पासवान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

Edited By Nitika, Updated: 16 Jun, 2021 01:46 PM

chirag paswan press conference canceled

लोजपा में चाचा भतीजे में अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। जहां एक तरफ चिराग के समर्थकों ने पशुुपति पारस के घर के बाहर प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है।

 

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा में चाचा भतीजे में अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। जहां एक तरफ चिराग के समर्थकों ने पशुुपति पारस के घर के बाहर प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है। इसी बीच अब अंतिम समय में चिराग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है।

चिराग पासवान के घर के बाहर मौजूद दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने की सूचना दी है। लोजपा विवाद पर चिराग पासवान ने बुधवार दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन अंतिम समय पर इसे रद्द कर दिया गया है। वहीं इससे पहले चिराग पासवान द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी गई। चिराग ने स्पीकर से अपील करते हुए कहा कि पार्टी के संसदीय दल के नेता के रूप में पशुपति पारस को मान्यता देने के फैसले पर फिर से विचार किया जाए।
PunjabKesari
बता दें कि बुधवार को दिल्ली में पशुपति पारस के आवास के बाहर चिराग पासवान के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस घटना पर पशुपति पारस ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के प्रदर्शन होते रहते हैं। पशुपति पारस आद दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!