"PM मोदी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है"... नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के उद्घाटन पर बोले चिराग

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2024 02:51 PM

chirag said on the inauguration of the new campus of nalanda university

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार पहुंचने के बाद सबसे पहले प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने राजगीर में नालंदा अंतररष्ट्रीय विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां नालंदा...

नई दिल्ली: नालंदा विश्व विद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की इस सोच की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। नालंदा विश्वविद्यालय को पुन: उसी गौरवशाली इतिहास के रूप में स्थापित करना भारतीयों की सोच लंबे समय से रही है। आज उनकी सोच को प्रधानमंत्री धरातल पर उतारने जा रहे हैं, मैं उनको बधाई देता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार पहुंचने के बाद सबसे पहले प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने राजगीर में नालंदा अंतररष्ट्रीय विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे देश विदेश के छात्र-छात्राओं को भी संबोधित किया।

नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा 17 देशों चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मॉरीशस, म्यांमार, पुर्तगाल, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम के राजदूत भी शामिल रहे।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!