झारखंड विस चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- पार्टी जल्द ही तय करेगी कि अकेले चुनाव लड़ेंगे या गठबंधन के साथ

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Sep, 2024 02:00 PM

chirag paswan s big statement on jharkhand assembly elections

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही तय करेगी कि वह गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहती है या स्वतंत्र रूप से। दरअसल, सोमवार...

रांची/पटना: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही तय करेगी कि वह गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहती है या स्वतंत्र रूप से।

'आगामी चुनावों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी पार्टी'
दरअसल, सोमवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रांची पहुंचे। रांची हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी अपनी संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और झारखंड में आगामी चुनावों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही झारखंड में चुनाव होने वाले हैं और पार्टी खुद को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पार्टी की बैठक के दौरान हम तय करेंगे कि हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे या किसी सहयोगी के साथ।

'करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई'
वहीं, तिरुपति प्रसादम विवाद पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह घटना जितनी निंदनीय है, उतनी ही चिंताजनक भी है। जिस तरह से करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!