राज्यसभा उपचुनावः JDU प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए नीतीश कुमार, देखिए तस्वीरें

Edited By Nitika, Updated: 19 May, 2022 02:43 PM

cm included in the nomination of jdu candidate

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए।

 

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में शामिल हुए।

PunjabKesari
नामांकन के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए हमलोगों के उम्मीदवार अनिल हेगड़े जी हैं। इनकी उम्मीदवारी से सभी लोग प्रसन्न हैं। स्व० जॉर्ज फर्नांडिस साहब के साथ ये बचपन से काम करते रहे हैं। इन्होंने कभी किसी चीज के लिए इच्छा प्रकट नहीं की। सभी दिन पार्टी के लिए काम करते रहे। कभी किसी चीज की मांग नहीं की। जार्ज साहब के नेतृत्व में हम लोग काम कर रहे थे, उस समय साथ में ये भी थे। ऑ
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने कहा कि जॉर्ज साहब के नहीं रहने के बाद भी पार्टी के लिए ये हमेशा काम करते रहे। पार्टी के सभी लोगों का मत हुआ कि इन्हें इस बार राज्यसभा के लिए मौका मिलना चाहिए। उसके बाद इन्हें उम्मीदवार बनाया गया । ये लगातार काम करनेवाले व्यक्ति हैं, बहुत अच्छे स्वभाव के हैं। कोई व्यक्तिगत ख्वाहिश नहीं रखते हुए पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते रहे। इनके उम्मीदवार बनने पर सभी लोगों का सहयोग और समर्थन मिला है, यह खुशी की बात है।
PunjabKesari
वहीं अगले माह राज्यसभा के लिए होने वाले नियमित चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि राज्यसभा के लिए होने वाले नियमित चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर समय आने पर पार्टी निर्णय लेगी।
PunjabKesari
बता दें कि नामांकन में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित बिहार सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!