Delhi New CM Rekha Gupta: “दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव!”, मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में नजर आईं Delhi की नई CM रेखा गुप्ता

Edited By Geeta, Updated: 20 Feb, 2025 01:05 PM

delhi new cm rekha gupta in madhubani art saree

Delhi New CM Rekha Gupta: बिहार बीजेपी (Bihar BJP) की ओर से रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की तस्वीर एक्स पर शेयर की गई। फोटो में देखा जा सकता है कि, वे मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में नजर आ रही हैं।

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta) ने आज मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। बता दें कि, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण कर ली है। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ दिल्ली की नई सरकार का गठन हो गया है। वहीं इससे पहले बिहार बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता की तस्वीर एक्स पर शेयर की गई। फोटो में देखा जा सकता है कि, वे मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

“दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव”

बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव! नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी में माननीय उपराज्यपाल जी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह केवल परिधान नहीं, बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो देश में अपनी चमक बिखेर रही है!”

PunjabKesari

दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं रेखा गुप्ता

बता दें कि, बीजेपी विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को विधायक दल का नेता चुना गया था। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। उनसे पहले आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। उन्होंने तीन बार की आम आदमी पार्टी विधायक रहीं बंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!