Edited By Nitika, Updated: 03 Oct, 2022 12:51 PM

चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 6 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली/पटनाः चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 6 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर को 6 राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 6 नवंबर को काउंटिंग के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 15 अक्टूबर को होगी। वहीं, नाम वापसी की तारीख 17 अक्टूबर तक है।
बता दें कि जिन 6 राज्यों की 7 सीटों पर चुनाव होना हैं, उनमें बिहार के मोकामा और गोपालगंज के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की गोला गोकरननाथ, हरियाणा का आदिमपुर, तेलंगाना का मुनुगोडेऔर ओडिशा का धरमनगर है।