​'देश को विकसित नहीं करना चाहता INDIA गठबंधन', सम्राट चौधरी बोले- जिनको जनता ने हरा दिया वे जीत का दावा कर रहे

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jun, 2024 11:01 AM

india alliance does not want to develop the country

आज सुबह 11 बजे लोकसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह देश के इतिहास में पहली बार होगा कि लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होगा। एनडीए से ओम बिरला और विपक्ष के इंडिया ब्लॉक से के सुरेश उम्मीदवार हैं। वहीं, लोकसभा स्पीकर पद के मुद्दे पर बिहार...

पटना: आज सुबह 11 बजे लोकसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह देश के इतिहास में पहली बार होगा कि लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होगा। एनडीए से ओम बिरला और विपक्ष के इंडिया ब्लॉक से के सुरेश उम्मीदवार हैं। वहीं, लोकसभा स्पीकर पद के मुद्दे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

'INDI गठबंधन के लोग देश को विकसित नहीं करना चाहते'
सम्राट चौधरी ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग देश को विकसित नहीं करना चाहते हैं, वे अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं। जिस गठबंधन को जनता ने हरा दिया वह जीत का दावा करती है। इधर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती चुनाव है लेकिन आजादी के बाद लोकतंत्र में कई परंपराएं स्थापित हुई हैं, लेकिन कांग्रेस अपने अहंकार के कारण परंपराओं की अनदेखी करती है। उन्होंने कभी भी संवैधानिक परंपरा को स्वीकार नहीं किया, वे अपनी मर्जी चलाते हैं।

बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बाद पहली बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। यह देश के इतिहास में पहली बार होगा कि लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!