Edited By Ramanjot, Updated: 16 Dec, 2025 02:29 PM

IPL Mini Auction 2026: इस बार आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction 2026) में बिहार के 6 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी होंगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की ओर से भेजी गई सूची में 4 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है,
IPL Mini Auction 2026: आईपीएल 2026 का आयोजन आज अबू धाबी के एतिहाद एरीना में किया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction 2026) में 10 टीमें कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी। इस नीलामी में करोड़ों रुपये खर्च होने की पूरी संभावना है।
IPL 2026 Auction में बिहार के 6 खिलाड़ी शामिल
इस बार आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction 2026) में बिहार के 6 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी होंगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की ओर से भेजी गई सूची में 4 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें—
- साकिब हुसैन: बिहार के गोपालगंज के रहने वाले साकिब हुसैन का नाम IPL नीलामी में शामिल है। इस बार उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है, जबकि पिछले साल यह 20 लाख था। उनके पिता सऊदी अरब में मजदूरी करते हैं। साकिब ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 10 विकेट लेकर बिहार को जीत दिलाई थी।
- मोहम्मद इजहार (तेज गेंदबाज): 21 वर्षीय मोहम्मद इजहार सुपौल जिले के ठुठी गांव के रहने वाले हैं। IPL नीलामी में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है। बता दें कि इजहार अंडर-23 स्तर पर खेलते हैं और अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं।
- साबिर खान (तेज गेंदबाज): साबिर खान मोतिहारी के भवानीपुर जिरात से हैं और IPL नीलामी में तीसरी बार शामिल हो रहे हैं। वे अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
- बिपिन सौरभ (विकेटकीपर बल्लेबाज): 26 वर्षीय बिपिन सौरभ औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर के निवासी हैं। बिपिन IPL नीलामी में तीसरी बार शामिल हो रहे हैं। उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपए रखा गया है। उन्होंने बिहार के लिए 26 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट-ए और 30 टी20 मैच खेले हैं।
- सार्थक रंजन (ओपनिंग बल्लेबाज) : IPL 2026 के नीलामी में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का नाम भी शामिल है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है। सार्थक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं और दिल्ली की टीम से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। उन्होंने 2016 में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने नौ मुकाबलों में लगभग 448 रन बनाए, जिसमें एक मैच में 58 गेंदों पर शतक शामिल है।
IPL 2026 Mini Auction: इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
IPL 2026 से पहले कुछ फ्रेंचाइजियों ने अपने अहम खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है-
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – ईशान किशन
- दिल्ली कैपिटल्स (DC) – मुकेश कुमार
- राजस्थान रॉयल्स (RR) – वैभव सूर्यवंशी
RTM कार्ड नहीं होगा इस्तेमाल ।। IPL 2026 Auction
IPL 2026 का यह मिनी ऑक्शन होने के कारण इस बार राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इससे ऑक्शन में प्रतिस्पर्धा और रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।