Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jul, 2025 05:06 PM
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट से बीजेपी कैंडिडेट कविता देवी ने जीत का परचम लहराया था। कविता देवी एक लाख चार हजार छह सौ 25 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो कांग्रेस उम्मीदवार पूनम पासवान 75 हजार छह सौ 82 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं...
Korha Assembly Seat: बिहार का कोढ़ा विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है। कोढ़ा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट भोला पासवान शास्त्री ने 1967,1969 और 1972 में लगातार तीन बार जीत हासिल की थी। 1977 के विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट सीताराम दास ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर विश्वनाथ ऋषि ने यहां पर जीत हासिल की थी। 1990 और 1995 के चुनाव में जनता दल की टिकट पर लगातार दो बार सीताराम दास ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2000 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर कोढ़ा सीट से महेश पासवान ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2005 के विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट से सुनीता देवी ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2010 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर एक बार फिर महेश पासवान ने जीत हासिल किया था। वहीं 2015 के चुनाव में पूनम पासवान ने कांग्रेस की टिकट पर कोढ़ा सीट से जीत का परचम लहरा दिया था लेकिन 2020 के चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार कविता देवी ने यहां बाजी पलट दिया था। इस बार भी बीजेपी कविता देवी को चुनावी मैदान में उतार सकती है।
Korha Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट से बीजेपी कैंडिडेट कविता देवी ने जीत का परचम लहराया था। कविता देवी एक लाख चार हजार छह सौ 25 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो कांग्रेस उम्मीदवार पूनम पासवान 75 हजार छह सौ 82 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से कविता देवी ने पूनम पासवान को 28 हजार नौ सौ 43 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं 3 हजार सात सौ 64 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
Korha Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट से कांग्रेस की टिकट पर पूनम पासवान ने जीत हासिल किया था। पूनम पासवान 78 हजार चार सौ नौ वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी कैंडिडेट महेश पासवान को 72 हजार नौ सौ 83 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से पूनम पासवान ने महेश पासवान को 5 हजार चार सौ 26 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं तीन हजार आठ सौ 23 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
Korha Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट से बीजेपी की टिकट पर महेश पासवान ने जीत हासिल की थी। महेश पासवान ने चुनाव में 71 हजार 20 वोट हासिल किया था तो कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट सुनीता देवी ने 18 हजार पांच सौ 76 वोट हासिल किया था। इस तरह से महेश पासवान ने सुनीता देवी को 52 हजार चार सौ 44 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट मंजू देवी ने 15 हजार नौ सौ 56 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Korha Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट से कांग्रेस की टिकट पर सुनीता देवी ने जीत हासिल की थी। सुनीता देवी 49 हजार छह सौ 32 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो बीजेपी कैंडिडेट महेश पासवान को 37 हजार चार सौ 83 वोट मिला था। इस तरह से सुनीता देवी ने महेश पासवान को 12 हजार एक सौ 49 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट विश्वनाथ ऋषि ने 6 हजार सात सौ 50 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

कोढ़ा विधानसभा सीट पर कई जातियां अहम भूमिका में हैं। इनमें मुस्लिम, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास, पासवान और यादव वोटर प्रमुख हैं। यहां पिछले चार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों के बीच ही हुआ है। अगर पिछली बार की तरह बीजेपी उम्मीदवार ने पूरे हिंदू समाज को अपने पाले में एकजुट रखा तो फिर से कोढ़ा सीट पर भगवा परचम लहरा सकता है।