RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को AIIMS से मिली छुट्टी, आज दोपहर तक लौटेंगे रांची

Edited By Nitika, Updated: 23 Mar, 2022 12:38 PM

lalu prasad yadav discharged from aiims

राजद के नेता लालू प्रसाद यादव को तड़के करीब 3 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। वह आज दोपहर तक वापस रांची लौट आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली/रांची/पटनाः राजद के नेता लालू प्रसाद यादव को तड़के करीब 3 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। वह आज दोपहर तक वापस रांची लौट आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव (73) को किडनी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे विशेष विमान से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया, जहां उन्हें रात 9 बजे भर्ती किया गया था। रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के मेडिकल बोर्ड की बैठक में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजने पर फैसला किया गया था। एक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रसाद को रातभर आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। उन्हें तड़के करीब 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।''

बता दें कि चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए के गबन के मामले में दोषी करार दिए गए राजद प्रमुख 73 वर्षीय लालू प्रसाद यादव को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को 5 वर्ष की कैद तथा 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जेल में बंद राजनेता, गुर्दे की समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!