जेल से रिहा होंगे लालू यादव, चारा घोटाला मामले में झारखंड HC ने दी जमानत

Edited By Nitika, Updated: 17 Apr, 2021 01:20 PM

lalu yadav gets bail in fodder scam case

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा होने जा रहे हैं। दुमका कोषागार मामले में लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।

 

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा होने जा रहे हैं। दुमका कोषागार मामले में लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। दरअसल, दुमका कोषागार से 13.3 करोड़ रुपए की निकासी के मामले में लालू यादव जेल में बंद थे। 
PunjabKesari
न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद लालू यादव की हिरासत की अवधि को पर्याप्त मानते हुए उन्हें जमानत दे दी। इस मामले में जमानत मंजूर होने के बाद अब श्रीयादव की रिहाई का रास्ता साफ होता प्रतीत हो रहा है। वहीं हाईकोर्ट ने लालू यादव को जमानत देने के दौरान कुछ शर्तों रखी हैं।
PunjabKesari
लालू को जेल से बाहर आने के लिए 1 लाख के निजी मुचलके का बांड निचली अदालत में भरना होगा। साथ ही कोर्ट की बिना अनुमति के वे देश से बाहर नहीं जा पाएंगे और न ही अपना पता और मोबाइल नंबर बदलेंगे। बता दें कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्‍त लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। इससे पहले वे रांची के रिम्स में इलाजरत थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!