आज मंईयां सम्मान योजना की होगी शुरुआत, CM हेमंत 57 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1 हजार

Edited By Khushi, Updated: 18 Aug, 2024 11:03 AM

mainiyan samman yojana will be started today cm hemant

आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पाकुड़ की 57,120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए जिले के महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में...

रांची: आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पाकुड़ की 57,120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए जिले के महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12.05 बजे सीएम हेमंत हेलीकॉप्टर से गोड्डा जिले के बोआरीजोड़ प्रखंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और फिर आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्ति का वितरण करेंगे। इसके बाद वह 1.30 बजे पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के गायबथान आएंगे और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने के साथ ही परिसंपत्ति का वितरण करेंगे और फिर 3.30 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा जिससे महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर आत्मनिर्भर हो सकें। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से पूरे राज्य में 48 लाख बहन- बेटियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जारी गाइडलाइन के अनुसार, 21 से 50 वर्ष की उम्र की जिन युवतियों का राशन कार्ड में नाम और आधार कार्ड पर झारखंड लिखा होगा उसे योजना का लाभ मिलेगा। यदि महिलाओं का नाम राशन कार्ड में नहीं है, वह अपने पिता और पति के नाम के आधार पर भी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!