Bhagalpur Crime: भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्धनिर्मित-निर्मित हथियार के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Sep, 2024 12:08 PM

mini gun factory busted in bhagalpur

बिहार में भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की शाम को एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित आग्नेयास्त्र बरामद किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कोलकाता एवं...

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की शाम को एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित आग्नेयास्त्र बरामद किया है।

15 अर्द्ध निर्मित पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद
वरीय पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कोलकाता एवं पटना की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस ने संयुक्त रुप से मंगलवार की शाम को चांदपुर गांव स्थित शिवनंदन मंडल के घर पर छापेमारी कर अवैध मिनीगन फैक्ट्री को जब्त किया। इस दौरान 15 अर्द्ध निर्मित पिस्टल, 11 बैरल और भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र बनाने का औजार बरामद किया गया है। मौके पर से गृहस्वामी सहित मुंगेर और खगड़िया जिले के पांच हथियार तस्कर गिरफतार किए गए हैं। पकड़े गए दो तस्कर रंजीत यादव और राजेश मंडल के विरुद्ध मुंगेर जिले के अलग-अलग थानों में अपराधिक मामला दर्ज है।

PunjabKesari

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोलकाता एवं पटना की एसटीएफ टीम सभी तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है और इसके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस टेरर व नक्सली कनेक्शन की पता लगा रही हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!