Rafiganj Assembly Seat: रफीगंज विधानसभा सीट पर फिर से जीत सकती है RJD ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Sep, 2025 04:18 PM

Rafiganj Assembly Seat: रफीगंज विधानसभा सीट औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है....1951 में ही रफीगंज विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में रफीगंज सीट से कांग्रेस के एस एम लतीफुर रहमान ने जीत हासिल की थी। 1957 में भी इस सीट पर कांग्रेसी...

Rafiganj Assembly Seat: रफीगंज विधानसभा सीट औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है....1951 में ही रफीगंज विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में रफीगंज सीट से कांग्रेस के एस एम लतीफुर रहमान ने जीत हासिल की थी। 1957 में भी इस सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट सरोज प्रसाद सिन्हा ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1962 में स्वतंत्र पार्टी के कैंडिडेट रामपुकार सिंह ने कांग्रेस से रफीगंज सीट छीन लिया  था। 1967 में रफीगंज सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट डी राम ने जीत हासिल की थी तो 1969 में यहां से विधानसभा चुनाव में बीजेएस कैंडिडेट शाहदेव चौधरी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में रफीगंज से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट फागुनी राम कामयाब रहे थे।

PunjabKesari

1977 के विधानसभा चुनाव में रफीगंज से जेएनपी कैंडिडेट मोहम्मद हुसैन अंसारी ने जनता का भरोसा हासिल किया था तो 1980 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने ही जीत हासिल की थी। 1985 और 1990 के चुनाव में रफीगंज सीट से कांग्रेस कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1995 में यहां से सीपीआई कैंडिडेट रामचंद्र सिंह ने चुनाव में जीत हासिल किया था। 2000 के विधानसभा चुनाव में यहां से समता पार्टी के कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह ने यहां से विरोधियों को मात दे दिया था। 2005 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू  के कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल किया था, लेकिन 2020 में आरजेडी के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने रफीगंज में बाजी पलट दी थी।

Rafiganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में रफीगंज सीट पर आरजेडी के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद नेहालुद्दीन को 63 हजार तीन सौ 25 वोट मिला था, जबकि निर्दलीय कैंडिडेट प्रमोद कुमार सिंह 53 हजार आठ सौ 96 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से मोहम्मद नेहालुद्दीन ने प्रमोद कुमार सिंह को 9 हजार चार सौ 29 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह 26 हजार आठ सौ 33 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Rafiganj Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में रफीगंज सीट से जेडीयू के अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह को 62 हजार आठ सौ 97 वोट मिला था, जबकि एलजेपी के कैंडिडेट प्रमोद कुमार सिंह को 53 हजार तीन सौ 72 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने प्रमोद कुमार सिंह को 9 हजार पांच सौ 25 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट अलाउद्दीन मोहम्मद, 11 हजार पांच सौ तीस वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Rafiganj Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में रफीगंज सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह को 58 हजार पांच सौ एक वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन ने 34 हजार आठ सौ 16 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने मोहम्मद नेहालुद्दीन को 23 हजार छह सौ 85 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट माधवी सिंह, 6 हजार दो सौ 73 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Rafiganj Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में रफीगंज सीट से आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद नेहालुद्दीन को 29 हजार एक सौ 94 वोट मिला था, जबकि जेडीयू कैंडिडेट सुनील कुमार को 25 हजार तीन सौ 84 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मोहम्मद नेहालुद्दीन ने सुनील कुमार को 3 हजार आठ सौ 10 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट रामचंद्र सिंह, 11 हजार चार सौ 93 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर 19 हजार सात सौ 86 वोट की लीड बनाई थी। वहीं रफीगंज विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से राजपूत,ब्राह्मण, मुस्लिम और यादव वोटरों का बोलबाला है। यादव और मुस्लिम वोटर एक साथ अगर फिर से आ जाएं तो रफीगंज में फिर से आरजेडी बढ़त बना सकती है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!