"जिसने बिहार में अपराध को जन्म दिया हो उसे इस पर बोलने का हक नहीं", दिलीप जायसवाल का राजद पर कटाक्ष

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Sep, 2024 10:09 AM

rjd which gave birth to crime in bihar has no right to speak dilip jaiswal

डॉ. जायसवाल ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा हाल में जारी आपराधिक घटनाओं की सूची पर कहा कि पहले उन्हें राजद काल के अपराधिक घटनाओं की सूची जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि...

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसने प्रदेश में अपराध को जन्म दिया हो उसे इस पर बोलने का हक नहीं है। 

"बिहार की जनता से माफी मांगे राजद"
डॉ. जायसवाल ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा हाल में जारी आपराधिक घटनाओं की सूची पर कहा कि पहले उन्हें राजद काल के अपराधिक घटनाओं की सूची जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद को पहले की गई गलतियों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

"राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है और इसके लिए जो भी करना पड़े उसे करना चाहिए। इससे भाजपा कभी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कश्मीर से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि 75 वर्षों तक राहुल गांधी के पिता, दादी, नाना सत्ता में रहे, उन्होंने कश्मीर के लिए क्या किया। दरअसल राहुल गांधी के पास कुछ काम नहीं है। जनता ने इन्हें नकार दिया है।

डॉ. जायसवाल ने आम आदमी पार्टी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस पार्टी की स्थापना भ्रष्टाचार और घोटाले की बुनियाद पर हुआ था। उन्होंने कहा कि अब इसके ही नेता इन्हीं आरोपों में जेल जा रहे हैं। पार्टी कहां जा रही है, यह समझा जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!