अफीम की खेती देख रोहतास पुलिस रह गई दंग, जेसीबी चलवा 20 करोड़ की फसल को किया तहस-नहस

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2025 02:37 PM

rohtas police was stunned to see opium cultivation

Opium crop destroyed in Rohtas: बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने मंगलवार को बताया कि भादारा गांव के समीप अफीम की खेती किये जाने की सूचना मिली...

Opium crop destroyed in Rohtas: बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है।        

अफीम की खेती को जेसीबी से नष्ट कराया जा रहा

पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने मंगलवार को बताया कि भादारा गांव के समीप अफीम की खेती किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस बल को भेजकर अफीम की खेती को जेसीबी से नष्ट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ अगल-बगल के गांवों के लोगों की मिलीभगत से काफी भू भाग में अफीम की खेती की गई है। अफीम की फसल के फूल और फल भी आ गए थे। उन्होंने संभावना जताई है कि इसकी फसल तैयार कर तस्करों को बेचने से खेती करने वालों को अनुमानत: 20 करोड़ रुपए मिलते।        

अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) माओवादी अफीम की खेती बल पूर्वक करवाकर संगठन को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाते थे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!