Bihar News: अपने आधिकारिक आवास पर मृत मिले शेखपुरा SHO, मौत का कारण ढूंढ़ने में जुटी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Aug, 2024 12:53 PM

sheikhpura sho found dead at his official residence

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। मामले में आगे जांच की जा रही है।'' जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि जब बरबीघा थाना के थानाध्यक्ष अध्यक्ष वैभव कुमार रात 10 बजे अपने कमरे पर लौटे और दूसरे कमरे में...

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले में मिशन पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) बालमुकुंद राय शनिवार को अपने आधिकारिक आवास पर मृत पाए गए। शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलिराम कुमार चौधरी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। राय का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

कमरे के अंदर अचेतावस्था में मिले एसएचओ
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। मामले में आगे जांच की जा रही है।'' जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि जब बरबीघा थाना के थानाध्यक्ष अध्यक्ष वैभव कुमार रात 10 बजे अपने कमरे पर लौटे और दूसरे कमरे में सो रहे बालमुकुंद राय को बाहर से आवाज दी तो उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई। वहीं कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह अचेतावस्था में मिले।

आनन-फानन में पुलिस कर्मियों के सहयोग से उन्हें बरबीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!