बिहार के बांका में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल

Edited By Harman, Updated: 19 Oct, 2024 08:45 AM

speeding car crushed kanwariyas 5 died many injured

बिहार के बांका में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, बांका में कांवड़ियों के झुंड को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में...

 बांका: बिहार के बांका में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, बांका में कांवड़ियों के झुंड को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है।

श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरकर ज्येष्ठ गौरनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार,घटना बांका के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगर डीह गांव के पास की है। सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरकर ज्येष्ठ गौरनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने कांवड़ियों के जत्थे को रौंद दिया। जिससे इस घटना में पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया।

मृतकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के राम चंद्रपुर इटहरी निवासी राम चरण तांती, अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर निवासी लाखो कुमारी, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी, दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी और अरुण पासवान की पत्नी चूल्हो देवी उर्फ मनु देवी के रूप में की गई है। घायलों में सहदेव यादव की पुत्री जुली कुमारी, पुतुल देवी, जानी देवी, छबिलाल देवी और शांति देवी शामिल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिस 112 की टीम के वाहन को किया आग के हवाले
वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना अमरपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घटना से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में गाड़ी जलकर ख़त्म हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी और बांका एसडीओ अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। हम घटना की जांच करेंगे।  

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!