गोपालगंज में बारिश के साथ वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, कई अन्य झुलसे

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jul, 2024 08:32 AM

thunderstorm wreaks havoc along with rain in gopalganj

बिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन में धान की रोपनी के दौरान वज्रपात की हुई अलग-अलग घटनाओं में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई तथा तीन युवक सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए।

गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन में धान की रोपनी के दौरान वज्रपात की हुई अलग-अलग घटनाओं में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई तथा तीन युवक सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बैकुंठपुर थाना के चिउटाहां गांव के आकाशीय बिजली के गिरने से कुमल राउत का 12 वर्षीय बेटा बिट्टू कुमार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायलों में दुबौली गांव के महम्मद अलाउद्दीन का 17 वर्षीय बेटा तैयब एवं 15 वर्षीया बेटी रुखसाना, बखरी गांव के बालेश्वर मांझी का 20 वर्षीय बेटा धनंजय कुमार एवं उमाशंकर प्रसाद का 18 वर्षीय बेटा संदीप कुमार, एवं गम्हारी गांव के लखन महतो की 16 वर्षीया पुत्री करीना कुमारी शामिल हैं।

अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा
सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे बखरी गांव के धनंजय कुमार एवं संदीप कुमार को बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। प्रखंड क्षेत्र में अब तक वज्रपात की हुई पांच घटनाओं के बाद अस्पताल परिसर में अफरा- तफरी मच गई थी।





 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!