बिहार का बड़ा नटवरलाल हुआ गिरफ्तार तो 9 साल बाद BJP में लौटे पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पढ़ें Top 10 News

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Oct, 2022 07:05 AM

top 10 news of bihar

बिहार भाजपा ने रविवार को दावा किया कि नौ साल पहले अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किए गए पूर्व विधायक अमरनाथ गामी पार्टी में लौट आए हैं। दो बार विधायक रहे गामी यहां बिहार भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल...

पटनाः आर्थिक अपराधी इकाई (ईओयू) की टीम ने बिहार के बड़े नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। दरअसल, अभिषेक अग्रवाल नाम का यह शख्स IPS अफसर को बचाने के लिए फर्जी जज बनता था और डीजीपी को फोन कर दबाव बनाता था। उधर, भाजपा के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी की 9 साल बाद घर वापसी हुई है। वे राजद का साथ छोड़कर एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

9 साल बाद फिर BJP में लौटे पूर्व विधायक अमरनाथ गामी
बिहार भाजपा ने रविवार को दावा किया कि नौ साल पहले अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किए गए पूर्व विधायक अमरनाथ गामी पार्टी में लौट आए हैं। दो बार विधायक रहे गामी यहां बिहार भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय व अश्विनी चौबे सहित अन्य की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए...

नीतीश पर जमकर बरसे सुधाकर सिंह, बोले- PM बनना स्वर्ग का रास्ता..
कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सुधाकर सिंह लगातार बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार में मंत्री का कद चपरासी जैसा है, यहां मंत्री सिर्फ रबर स्टाम्प बन कर रह गए हैं...

बिहार का बड़ा नटवरलाल...IPS अफसर को बचाने के लिए बना फर्जी जज
आज हम आपको मिलवातें है बिहार के एक बड़े नटवर लाल से जिसने आम आदमी को तो अपना निशाना बनाया, लेकिन उसके इस कारनामे की जद मे आ गए बिहार के बड़े से बड़े अधिकारी। नाम है अभिषेक अग्रवाल.... पटना की वीआईपी और खासकर अफसरों की पार्टियों मे ये चेहरा कॉमन है...

सुधाकर सिंह के बयान पर गरमाई सियासत
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किए गए हमले को लेकर राजधानी पटना सहित पूरे बिहार की सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुधाकर सिंह के बयान का समर्थन किया तो वहीं दूसरी तरफ (जनता दल यूनाइटेड) जदयू ने इस पर पलटवार किया है...

Darbhanga आने से सस्ता Dubai जाना, संजय झा ने शेयर किया Fare Chart
त्योहारी सीजन के दौरान छोटे शहरों के लिए प्लेन का किराया आसमान छू रहा है। ऐसे में दरभंगा आने से सस्ता दुबई जाना हो गया है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि नीतीश सरकार के मंत्री द्वारा शेयर किया गया फेयर चार्ट बता रहा है। मंत्री संजय झा न केवल फेयर चार्ट शेयर किया है बल्कि केंद्र सरकार की 'उड़ान' योजना पर भी सवाल उठाए हैं...

चर्चित IPS शिवदीप लांडे ने किया सनसनीखेज खुलासा
'दबंग', 'सिंघम' और 'रॉकस्टार' के नाम से चर्चित बिहार के आईपीएस शिवदीप पांडे ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 'मैं अपने पिता की हत्या कर देना चाहता था'। इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की लेकिन मां ने मुझे और मेरे पिता को मुश्किल घड़ी में संभाला। वहीं आईपीएस ने कहा कि वह आज जो कुछ भी है, केवल अपनी मां की वजह से ही हैं।

NMCH अधीक्षक को निलंबित करने के बाद तकरार की स्थिति
बिहार सरकार एक चिकित्सक को दो दिन पहले निलंबित करने के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आदेश को लेकर रविवार को चिकित्सा समुदाय के साथ टकराव मोल लेती प्रतीत हुई। तेजस्वी के पास चिकित्सा विभाग का भी प्रभार है...

सुशील मोदी बोले- गब्बू सिंह के यहां छापा पड़ने से क्यों तिलमिलाए हुए हैं ललन सिंह?
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर उसे संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उनकी भी भूमिका की जांच कराने की मांग की है...

शॉट सर्किट से घर में लगी आग..बाइक की टंकी में बलास्ट, 15 लोग झुलसे
बिहार के मोतिहारी जिले में शॉट सर्किट से एक घर में आग गई। आग लगने से घर में रखी बाइक की टंकी में बलास्ट हो गया। आगलगी की इस घटना में करीब 15 लोग झुलस गए, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई...

केंद्र के इशारे पर काम कर रही ED-CBI: ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने पार्टी के झारखंड राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि नरेंद्र मोदी को इस देश की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है और...

Related Story

Trending Topics

India

286/10

49.4

Australia

352/7

50.0

Australia win by 66 runs

RR 5.79
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!