​"बिहार को कोई परेशानी नहीं होगी, जो पहल करनी होगी वो की जाएगी", विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बोले विजय सिन्हा

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jul, 2024 02:41 PM

vijay sinha said this on the demand for giving special state status to bihar

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार...

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के विकास में और समाज में सकारात्मकता लाने में जिन लोगों ने प्रमुख भूमिका निभाई है, बिहार सरकार ​उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती है।

"तेजस्वी यादव ट्विटर बॉय"
बजट सत्र से ठीक पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। इस पर सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि विकसित भारत बनाना है, विकसित बिहार बनाना है। बिहार को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जो भी पहल करना होगा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिस तरह गुहार लगाई, इसको लेकर तेजस्वी उनपर हमलावर है। इस पर विजय सिंह ने कहा तेजस्वी यादव ट्वीट करने के अलावा और कुछ कर भी नहीं सकते हैं। वह ट्विटर बॉय की तरह ट्वीट करते हैं।

"हम न्यायालय के निर्णय का करते हैं स्वागत"
सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार की विकास के गति के प्रति सजग रहे हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि समय सीमा के अंदर काम पूरा होना चाहिए। उन्होंने दो-तीन दिन पहले हमने भी विभाग के अंदर गहन समीक्षा की थी। हमसे पहले जो मंत्री थे वह बताएं उन्होंने क्या किया है? कितनी बैठक हुई? सिर्फ खाना पूर्ति हुई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर कहा उन्होंने कहा कि यह न्यायालय का निर्णय है, हम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं। जमानत और सजा दोनों न्यायालय देती है, इसमें NDA गठबंधन की कोई भूमिका नहीं होती, लेकिन ये लोग जनता को बरगलाने का खेल खेलते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!