Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Aug, 2025 05:16 PM
Simri Bakhtiyarpur Assembly Seat: सिमरी बख्तियारपुर सीट खगड़िया लोकसभा के तहत आता है....1967 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सी एम सलाहुद्दीन ने जीत हासिल की थी। 1969 में सिमरी बख्तियारपुर में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के...
Simri Bakhtiyarpur Assembly Seat: सिमरी बख्तियारपुर सीट खगड़िया लोकसभा के तहत आता है....1967 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सी एम सलाहुद्दीन ने जीत हासिल की थी। 1969 में सिमरी बख्तियारपुर में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामचंद्र प्रसाद ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1972,1977,1980 और 1985 में लगातार चार बार सिमरी बख्तियारपुर से चौधरी मोहम्मद सलाहुद्दीन ने जीत हासिल की थी। वहीं 1990 के चुनाव में यहां से जनता दल के कैंडिडेट दिनेश चंद्र यादव ने विरोधियों को मात देने में कामयाब रहे थे।

1995 और 2000 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट चौधरी मोहम्मद महबूब अली कैसर ने यहां से जीत दर्ज किया था। 2005 के चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट से दिनेश चंद्र यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में यहां से जेडीयू कैंडिडेट अरुण कुमार ने जीत हासिल की थी। 2015 के चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट दिनेश चंद्र यादव ने जीत हासिल कर लिया था। 2020 में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को आरजेडी कैंडिडेट युसूफ सलाहुद्दीन ने कम मार्जिन से हरा दिया था। 2025 के चुनाव में अगर मुकेश सहनी यहां से चुनाव लड़ेंगे तो ये सीट बिहार का सबसे हॉट सीट हो जाएगा।
Simri Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार युसूफ सलाहुद्दीन ने जीत का परचम लहराया था। युसूफ सलाहुद्दीन 75 हजार छह सौ 84 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो वीएसआईपी कैंडिडेट मुकेश सहनी 73 हजार नौ सौ 25 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से युसूफ सलाहुद्दीन ने मुकेश सहनी को महज 17 सौ 59 वोट के अंतर से हरा कर सबको चौंका दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट संजय कुमार सिंह छह हजार नौ सौ 62 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Simri Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट दिनेश चंद्र यादव ने जीत हासिल की थी। दिनेश चंद्र यादव 78 हजार पांच सौ 14 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो एलजेपी कैंडिडेट युसूफ सलाहुद्दीन को 40 हजार सात सौ आठ वोट ही मिल पाया था। इस तरह से दिनेश चंद्र यादव ने युसूफ सलाहुद्दीन को 37 हजार आठ सौ छह वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रितेश रंजन 9 हजार आठ सौ 47 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Simri Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट अरुण कुमार ने जीत हासिल की थी। अरुण कुमार, 57 हजार नौ सौ 80 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेसी कैंडिडेट चौधरी महबूब अली कैसर ने 39 हजार एक सौ 38 वोट हासिल किया था। इस तरह से अरुण कुमार ने चौधरी महबूब अली कैसर को 18 हजार आठ सौ 42 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट किशोर यादव ने 21 हजार चार सौ 64 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Simri Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर सीट से जेडीयू की टिकट पर दिनेश चंद्र यादव ने जीत हासिल की थी। दिनेश चंद्र यादव 43 हजार दो सौ 46 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेसी कैंडिडेट चौधरी महबूब अली कैसर को 35 हजार एक सौ 84 वोट मिला था। इस तरह से दिनेश चंद्र यादव ने चौधरी महबूब अली कैसर को 8 हजार 62 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट ओमप्रकाश नारायण ने 9 हजार चार सौ सात वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

सिमरी बख्तियारपुर सीट पर यादव और मुस्लिम वोटरों का दबदबा रहता है। हालांकि ब्राह्मण, राजपूत, कोइरी, कुर्मी, रविदास और पासवान वोटर भी यहां अच्छी संख्या में हैं। वैसे इस सीट पर लोजपा का भी एक आधार वोट रहा है। अगर जेडीयू उम्मीदवार यहां से चुनाव लड़ते हैं तो वे आरजेडी को टक्कर दे सकते हैं। अगर मुकेश सहनी यहां से चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।